[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया एसबीआइ भवानीपुर में ऋण विस्तार कार्यक्रम में नियमित लेनदेन पर बल

एसबीआइ भवानीपुर में ऋण विस्तार कार्यक्रम में नियमित लेनदेन पर बल

0
एसबीआइ भवानीपुर में ऋण विस्तार कार्यक्रम में नियमित लेनदेन पर बल

भवानीपुर. भारतीय स्टेट बैंक भवानीपुर की ओर से मंगलवार को जीविका कार्यालय के सभागार में ऋण विस्तार कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक शैलेश कुमार ने की. प्रबंधक श्री कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में आए लोगों द्वारा दिये गये ऋण के आवेदन को स्वीकार कर लिया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार हेतु रोजगार सृजन के लिए बैंकों से ऋण मुहैया कराना तथा जरूरतमंदों को जागरूक करना है. उन्होंने संबोधन में कहा कि स्वरोजगार हेतु समूह एवं व्यक्तिगत ऋण जरूरतमंदों को उपलब्ध कराना हमारा एकमात्र उद्देश्य है. बैंक की संबंधित किसी भी परेशानी की जानकारी देने पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए समूह के माध्यम से जीविका दीदी को राशि उपलब्ध करायी जा रही है एवं दीदी के द्वारा नियमित लेनदेन करवाया जाएगा. किसी भी संस्था में समय से लेनदेन करने पर संस्था का विकास होता है .इसलिए ऋण लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि नहीं है बल्कि उसे समय पर भुगतान करने की जरूरत है. मौके पर भवानीपुर भारतीय बैंक के शाखा प्रबंधक नीरज कुमार झा, भवानीपुर के बिहार परियोजना प्रबंधक विनय कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के ऋण प्रबंधक अमिताभ कुमार सहित जीविका दीदी एवं अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel