[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बदलाव: आज से दिन में सस्ती व शाम में महंगी हो गयी बिजली

बदलाव: आज से दिन में सस्ती व शाम में महंगी हो गयी बिजली

0
बदलाव: आज से दिन में सस्ती व शाम में महंगी हो गयी बिजली

टाइम ऑफ डे की नयी व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को भारी छूट

नयी व्यवस्था में अब पूरे दिन एक समान नहीं रहेंगी बिजली की दरें

पूर्णिया. अगर आप बिजली के जागरुक उपभोक्ता हैं तो बिजली बिलिंग की नई व्यवस्था का लाभ ले सकते हैं. नये वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ बुधवार से

एक क्रांतिकारी बदलाव लागू हो गया है. इसमें पूरे दिन बिजली की दरें समान नहीं रहेंगी. ‘टाइम ऑफ डे’ की नई व्यवस्था के तहत दिन के समय बिजली इस्तेमाल करने पर उपभोक्ताओं को भारी छूट मिलेगी जबकि शाम के समय शुल्क देय होगा. हालांकि 125 यूनिट निःशुल्क बिजली से लगभग 90 फीसदी घरेलू उपभोक्ताओं का वर्तमान मासिक विपत्र शून्य का बन रहा है. टाइम ऑफ डे लागू होने के बाद भी उनका विपत्र शून्य का ही बनेगा. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बिजली की 125 यूनिट से अधिक खपत करने वाले स्मार्ट मीटर घरेलू उपभोक्ताओं में अधिकतर शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता है. इनका प्रति यूनिट दर पहले 6.70 रुपये था एवं राज्य सरकार के अनुदान 3.43 रुपये के उपराना 5.27 रुपये प्रति यूनिट उपभोक्ताओं को भुगतेय था. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 125 यूनिट से अधिक खपत करने पर स्मार्ट मीटर घरेलू उपभोक्ताओं को 7.17 रुपये प्रति यूनिट एवं राज्य सरकार के अनुदान 3.30 रुपये के उपरान्त 3.87 रुपये प्रति यूनिट मात्र उपभोक्ताओं को भुगतेय होगा. बिजली कंपनी की मानें तो वित्तीय वर्ष 2026-27 की तुलनात्मक विवरणी के अनुसार उपभोक्ताओं को पीक 100 दर रुपये 4.61 प्रति यूनिट पूर्व के प्रति यूनिट भुगतेय राशि रुपये 5.27 से रू० 0.66 कम है एवं ऑफ पीक दर 2.39 रुपये प्रति यूनिट पूर्व के प्रति यूनिट दर 5.27 रुपये से 2: 88 रुपये कम है. यह सामान्य अवधि का दर 3.87 रुपये प्रति यूनिट पूर्व के प्रति यूनिट दर 5.27 रुपये से 1.40 रुपये कम है. 125 यूनिट से अधिक खपत शहरी क्षेत्र के स्मार्ट मीटर घरेलू उपभोक्ताओं की बाबत जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि इस आकलन से साफ हो जाता है कि टाइम ऑफ डे टैरिफ लागू होने के बाद भी उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट पूर्व के दर से वर्तमान दर में व्यापक रियायत प्रदान की गयी है.

उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग स्लॉट विभाजित

बिजली की मांग और आपूर्ति का संतुलन बनाने के लिए बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए 24 घंटे को तीन अलग-अलग स्लॉट में विभाजित किया है. इसमें ऑफ पीक ऑवर्स सुबह 9 से शाम 05 बजे तक है. इस दौरान बिजली सबसे सस्ती मिलेगी. उपभोक्ताओं को निर्धारित बेस टैरिफ पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. पीक ऑवर्स शाम 05 से रात 11 बजे तक शाम के समय जब बिजली की मांग सबसे अधिक होती है, तब उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क देय होगा. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सामान्य दर से 10 प्रतिशत अधिक और व्यावसायिक याऔद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 20 प्रतिशत अधिक शुल्क लगेगा. इसी तरह नॉर्मल ऑवर्स रात 11 से सुबह 09 बजे तक बिजली की दरें सामान्य रहेंगी. शुरुआती चरण में यह नई व्यवस्था उन उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य की गई है जिनके घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं. 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले कनेक्शनों पर भी इसे सख्ती से लागू किया गया है.

कहते हैं अधिकारी

नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ बिजली बिलिंग की व्यवस्था में बदलाव लागू हो गया है. यह बदलाव तीन अलग-अलग स्लॉट में किया गया है. सुबह 5 से रात्रि 11 बजे तक, रात्रि 11 बजे से सुबह 9 बजे तक और सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग बिजली बिल भुगतम करना पड़ेगा. लेकिन 125 यूनिट निःशुल्क बिजली से लगभग 90 फीसदी घरेलू उपभोक्ताओं का वर्तमान मासिक विपत्र शून्य का बन रहा है, टाइम ऑफ डे लागू होने के बाद भी उनका विपत्र शून्य का ही बनेगा.

रोहित कौशिक, सहायक अभियंता

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel