[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया फूल तोड़ने गई बुजुर्ग महिला की मौत

फूल तोड़ने गई बुजुर्ग महिला की मौत

0
फूल तोड़ने गई बुजुर्ग महिला की मौत

पूर्णिया. पूजा के लिए फूल तोड़ने घर से बाहर गई एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. घटना शुक्रवार को सहायक खजांची थाना क्षेत्र के सुदीन चौक के पास हुई. मृतक महिला मीणा देवी 60 वर्ष,कटिहार जिले के समेली निवासी गणेश पोद्दार की पत्नी थी. दोनों पति-पत्नी सुदीन चौक के पास एक किराया के घर में रहते थे. घटना के संबंध में पति ने बताया कि अहले सुबह उसकी पत्नी फूल तोड़ने घर से बाहर गई हुई थी. घर लौटने के बाद दोनों एक साथ बैठकर चाय पी. चाय पीने के बाद उसे बेचैनी होने लगी. उसके हाथ पैर फेकने लगे और थोड़ी ही देर में मुंह से झाग निकलने लगा. आनन फानन में इलाज के लिए उसे जीएमसीएच ले गये, जाना जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. पति ने आशंका जताया है कि फूल तोड़ने के दौरान सर्प दंश से उसकी पत्नी की मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी पुलिस पहुंचकर शव की जांच पड़ताल की और पोस्टमार्टम कराया गया. टी ओ पी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा.घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel