[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया भवानीपुर सीएचसी ने आठ एएनएम को स्वास्थ्य उपकेंद्रों में किया तैनात

भवानीपुर सीएचसी ने आठ एएनएम को स्वास्थ्य उपकेंद्रों में किया तैनात

0
भवानीपुर सीएचसी ने आठ एएनएम को स्वास्थ्य उपकेंद्रों में किया तैनात

भवानीपुर(पूर्णिया) . सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 8 एएनएम ने योगदान दिया है. इनकी नियुक्ति राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एचएससीआर, बीएसके एवं एनयूएनयूएचएके तहत संविदा आधारित रिक्त पदों पर की गई है. इन चयनित एएनएम को भवानीपुर सीएचसी के अधीन विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पदस्थापित किया गया है. प्रभारी स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनम कुमारी को एचएससी दुर्गापुर, अनू भारती को भुरकुंडा, पुष्पा भारती को सोनदीप, किरण कुमारी को महथवाचाप, सरवरी खातून को बसमनपुर, बेबी कुमारी को भमेठ, स्नेह लता भारती को अकबरपुर तथा अर्चना कुमारी को श्रीपुर मिलिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं सुदृढ़ होंगी, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार की उम्मीद है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel