[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बच्चों, जी जान लगा कर पढ़िये, शिक्षा से संवर जाएगी आप सबकी जिंदगी!

बच्चों, जी जान लगा कर पढ़िये, शिक्षा से संवर जाएगी आप सबकी जिंदगी!

0
बच्चों, जी जान लगा कर पढ़िये, शिक्षा से संवर जाएगी आप सबकी जिंदगी!

कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने गांव के बच्चों को किया प्रेरित

डगरुआ के डकैली सन्धुवा टोल में शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से जिले के डगरुआ स्थित डकैली सन्धुवा टोल में शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर गांव के बच्चों को शिक्षा कीअहमियत बतायी गई और नियमित स्कूल जाने एवं मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आर्गेनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने आज के दौर में शिक्षा की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और बच्चों को बताया कि शिक्षा ही एक रास्ता है जिससे वे गरीबी से निकल कर कुछ नया कर सकते हैं. शिक्षा के जरिये ही तकदीर संवर सकती है. बच्चों का आह्वान करते हुए श्री मुस्तफा ने कहा कि आप लोग जी जान से पढें और गरीबी के दुष्चक्र से अपने आप को बाहर निकालें. इस मौके पर इंजीनियर शौकत अहमद ने बच्चों से मुखातिब होते हुए कहा कि आप लोग पढ़ लिख कर बड़े ओहदे पर जाएं और अपने माता पिता के साथ साथ अपने समाज का नाम रौशन करें. इंजीनियर गालिब वसीम ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि उचित शिक्षा ही आप को सही नागरिक बनाती है और समाज में सम्मान दिलाती है. कार्यक्रम के अंत में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आगे भी होता रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel