गांव के बच्चों के बीच चलाया शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम

कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले डगरुआ प्रखंड के उधरना ग्राम में सरपंच गुलाम मुर्तज़ा के दरवाजे पर शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By AKHILESH CHANDRA | March 9, 2026 7:15 PM

पूर्णिया. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले डगरुआ प्रखंड के उधरना ग्राम में सरपंच गुलाम मुर्तज़ा के दरवाजे पर शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें दर्जनों बच्चों ने हिस्सा लिया. यहां के बच्चे पढ़ाई के प्रति उत्साहित नज़र आये. मौके पर कुछ बच्चियों ने कहा कि उसे बड़े होकर शिक्षिका बन कर अपने गांव समाज को आगे बढ़ाना है. कार्यक्रम में उच्च विद्यालय भोगा भटगांवां के प्रधानाचार्य हाजी अनवारुल हक ने बच्चों को अच्छी शिक्षा लेकर अच्छे-अच्छे ओहदे पर जाने के लिये प्रेरित किया. इस अवसर पर इंजीनियर शौकत ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया और पूरी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित किया. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि शिक्षा रोशनी है इसलिये हम सभी को शिक्षा हासिल करना चाहिए. भारत पब्लिक स्कूल के निदेशक महबूब आलम ने बच्चों को शिक्षा के लिये प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में मौलवी आजाद, वार्ड सदस्य तारिक अनवर समेत कई ग्रामीण भी उपस्थित थे. अंत में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित की गयी.