[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया PURNIA : टांसिल के ऑपरेशन में काट दी सांस की नली, मौत के बाद किया रेफर, जमकर हंगामा, डाक्टर फरार

PURNIA : टांसिल के ऑपरेशन में काट दी सांस की नली, मौत के बाद किया रेफर, जमकर हंगामा, डाक्टर फरार

0
PURNIA : टांसिल के ऑपरेशन में काट दी सांस की नली,  मौत के बाद किया रेफर, जमकर हंगामा, डाक्टर फरार

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

पूर्णिया शहर के लाइन बाजार रोड स्थित बिहार टॉकीज के पास एक निजी नर्सिंग होम में टॉन्सिल ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की मौत के बाद बीती रात जमकर हंगामा हो गया. मृतका की पहचान किशनगंज जिले के झाला निवासी सांता देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन किया जा रहा था. परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए एक दिन में छुट्टी देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही मरीज की मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की सांस की नली कट गयी, जिससे उसकी जान चली गयी, साथ ही यह भी कहा गया कि मामले को छिपाने के लिए मरीज को रेफर करने की कोशिश की गयी. जबकि उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी.घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची भीड़ को देखते हुए डॉक्टर और नर्सिंग होम का स्टाफ ताला लगाकर फरार हो गया. इसके बाद भी नर्सिंग होम के सामने देर रात तक शव को लेकर परिजन डटे रहे. इस दौरान पुलिस बल भी तैनात दिखे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel