[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया एपीआई बिहार के नये अध्यक्ष बने पूर्णिया के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आरके मोदी

एपीआई बिहार के नये अध्यक्ष बने पूर्णिया के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आरके मोदी

0
एपीआई बिहार के नये अध्यक्ष बने पूर्णिया के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आरके मोदी

पूर्णिया. एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआइ) बिहार के नये अध्यक्ष (चेयरमैन) के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. के. मोदी ने पदभार ग्रहण किया है. वे चिकित्सा क्षेत्र के एक जाने-माने नाम हैं और पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. यह घोषणा एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया की मुजफ्फरपुर में हुइ बैठक में की गयी. इस अवसर पर उन्हें वर्ष 2026–27 के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. (प्रोफेसर) बी.बी. ठाकुर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ एएन रॉय एवं डॉ. कमलेश तिवारी शामिल हुए. पूर्व अध्यक्ष डॉ वीके अग्रवाल ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार डॉ आरके मोदी को सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मोदी ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे चिकित्सा विज्ञान के विकास और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि संस्था के सहयोग से चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने और चिकित्सकों को एक मजबूत मंच प्रदान करने का प्रयास जारी रहेगा. कार्यक्रम का संचालन एपीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अमित कुमार दास ने किया. इस कार्यक्रम में पटना एम्स के डॉ विजय कुमार ने चेयरमैन एलेक्टेड के रूप में पदभार ग्रहण किया. एपीआई के इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ एसपी सिंह (पूर्णिया), उपाध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार (पटना), उपाध्यक्ष डॉ मृत्युंजय (गया), तीनों ने उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ अजय कुमार (पूर्णिया), सचिव डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह (बिहार शरीफ), कार्यकारिणी सदस्य सहरसा के डॉ आई डी सिंह व दरंभगा के सुशील कुमार, कटिहार के डॉ तकशीन रज़ा उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में एपीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अमित कुमार दास को आई सी पी का संयोजक के रूप में चुन, गये. जबकि डॉ कृष्ण पांडे जो पी आर एफ के संयोजक के रूप में कार्य काल एक वर्ष के लिए अग्रसित किया गया.एपीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ देवी राम ने नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ आर के मोदी सहित पूरे बिहार चेप्टर के पदाधिकारी को बधाई दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel