सीएचसी परिसर से डॉक्टर की बाइक चोरी
बड़हराकोठी सीएचसी
By Abhishek Bhaskar |
March 5, 2026 6:17 PM
बीकोठी. बड़हराकोठी सीएचसी में पदस्थापित चिकित्सक डॉ गजनफर अली की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बीआर7जे 4767 गुरुवार को सीएचसी परिसर से चोरी हो गई. इस संबंध में डॉ गजनफर अली ने बड़हराकोठी थाना में आवेदन देकर चोरी गयी बाइक की बरामदगी की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार डॉ गजनफर अली बुधवार को अस्पताल आये और स्टैंड में बाइक लगाकर ड्यूटी करने लगे. गुरुवार को पूर्वाह्न ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वे अपने आवास पर जाने लगे तो मोटरसाइकिल गायब थी. इधर-उधर काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी के नही मिलने पर बड़हराकोठी थाना में आवेदन दिया . इस संबंध में बड़हराकोठी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
