[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया किसी भी कांड में अनावश्यक विलंब नहीं करें आइओ : एसडीपीओ

किसी भी कांड में अनावश्यक विलंब नहीं करें आइओ : एसडीपीओ

0
किसी भी कांड में अनावश्यक विलंब नहीं करें आइओ : एसडीपीओ

केनगर. अपराध नियंत्रण को मजबूती देने तथा लंबे समय से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू राजेश कुमार ने शनिवार को केनगर थाना एवं चम्पानगर थाना के विभिन्न मामले को लेकर समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से लंबे समय से लंबित पड़े विशेष प्रतिवेदन एसआर मामलों की समीक्षा की.विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया. क्षेत्र की वर्तमान आपराधिक स्थिति की विस्तृत समीक्षा की.केनगर थाना में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल तथा चम्पानगर थाना में थानाध्यक्ष अनुपम राज और संबंधित अनुसंधानकों से लंबित मामलों की प्रगति के बारे में जानकारी ली. एसडीपीओ ने फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया, ताकि गंभीर अपराधों से जुड़े लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि किसी भी कांड में अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अनुसंधानकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच पूरी कर न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel