[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया स्कूल टाइम के बाद ही करें जनगणना का कार्य : प्रभारी डीएम

स्कूल टाइम के बाद ही करें जनगणना का कार्य : प्रभारी डीएम

0
स्कूल टाइम के बाद ही करें जनगणना का कार्य : प्रभारी डीएम

पूर्णिया. प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के मद्देनजर गुरुवार को महानन्दा सभागार में वरीय पदाधिकारी, संबंधित नोडल पदाधिकारी तथा चार्ज पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई.प्रभारी जिला पदाधिकारी ने जनगणना 2027 के अंतर्गत किए जा रहे मकान सूचीकरण के अद्मतन कार्य एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की.समीक्षा के क्रम में प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा जनगणना कार्य में तेजी लाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.सभी चार्ज पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाया गया है, उन शिक्षकों से पूर्व की तरह विद्यालय में पठन-पाठन के पश्चात् ही जनगणना कार्य नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करें.सभी चार्ज पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर जनगणना कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के अंदर उक्त कार्यों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें.प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा सभी चार्ज पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिला अंतर्गत जनगणना 2027 कार्य, किसान पंजीकरण कार्य एवं पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कार्य तथा दिनांक 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के कार्यों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण नियमित रूप से करने का निर्देश दिया गया. प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी गई की इस में किसी भी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, विभागीय जांच, विधि व्यवस्था, आपदा तथा संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel