[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया डीएम ने जीएमसीएच के विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

डीएम ने जीएमसीएच के विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

0
डीएम ने जीएमसीएच के विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को जीएमसीएच के प्रसव कक्ष, दीदी की रसोई, अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र, पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अधीक्षक जीएमसीएच के उपस्थित नहीं रहने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया. पृच्छा करने पर ज्ञात हुआ कि वे अवकाश पर हैं. सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा प्रसव कक्ष में माह मार्च 2026 में हुए प्रसव एवं कुल आये हुए लाभार्थी के बारे में जानकारी ली. इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र का भ्रमण किया गया एवं सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया गया.उपाधीक्षक जीएमसीएच के द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन 100 से 120 अल्ट्रासाउण्ड होता है. जिला पदाधिकारी ने दीदी की रसोई का निरीक्षण किया. उन्होने मै आइ हेल्प यू कॉर्नर का भी निरीक्षण किया.वहां पर दीदी की रसोई के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं पाये जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया. दीदी की रसोई में कैंटीन सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण असंतोष व्यक्त किया गया. वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आक्स्मिक विभाग के भवन में प्रसव कक्ष संचालित है. उपाधीक्षक द्वारा बताया गया कि प्रसव कक्ष से संबंधित भवन हस्तगत होने के उपरांत प्रसव कक्ष को नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित कर दिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel