विवि की उपलब्धि पर जताया असंतोष

पूर्णिया.

By Abhishek Bhaskar | February 3, 2026 5:50 PM

पूर्णिया. छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष अंकित झा ने बीते एक साल में पूर्णिया विवि की उपलब्धियों पर असंतोष प्रकट किया है. उन्होंने बताया कि पूर्णिया कॉलेज में बीएड की पढ़ाई शुरू करने की वर्षों पुरानी मांग आज भी लंबित है, जबकि शैक्षणिक सत्र पहले से ही काफी विलंब से चल रहा है. परीक्षा विभाग मे पांच पदाधिकारियों की नियुक्ति के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है.