[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़ दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिया अदम्य साहस का परिचय

शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़ दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिया अदम्य साहस का परिचय

0
शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़ दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिया अदम्य साहस का परिचय

पूर्णिया में राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

पूर्णिया. शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन क़सबा के विधायक नितेश सिंह, लॉ एंड आर्डर के एडीएम राजकुमार गुप्ता, खेल पदाधिकारी रविशंकर कुमार, संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व निशक्त आयुक्त डॉक्टर शिवाजी कुमार, पूर्णिया प्रमंडल के अध्यक्ष पीसी राय ने संयुक्त रूप से किया. राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आये दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और अदम्य साहस का परिचय दिया. इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे देखकर अतिथि एवं मौजूद दर्शक दंग रह गए. प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक और लंबी कूद जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गयी थीं. बिहार के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए कड़ा संघर्ष किया. स्टेडियम में खिलाड़ियों का जज्बा यह संदेश दे रहा था कि विकलांगता शरीर में होती है, इरादों में नहीं होती है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क़सबा विधायक नितेश सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि अगर मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो कोई भी बाधा आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती. इन खिलाड़ियों के हौसले को देख कर अन्य लोगों को सीख लेने की जरूरत है. विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के भीतर छिपी खेल प्रतिभा को एक बड़ा मंच प्रदान करना है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें. स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुँचकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर संघ के पूर्णिया अध्यक्ष मनीष रंजन साहा, संदीप कुमार, सरोज कुमार, मंच संचालक रविन्द्र कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel