[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया सांसद प्रतिनिधि ने वार्डों के विकास के लिए रखी मांगें

सांसद प्रतिनिधि ने वार्डों के विकास के लिए रखी मांगें

0
सांसद प्रतिनिधि ने वार्डों के विकास के लिए रखी मांगें

पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम बोर्ड की बैठक में सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि के रूप में शामिल वैश खान ने निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की समस्यायें और उसके निदान के प्रति बोर्ड का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होने वार्ड-1 में सुरेश यादव के घर से जय प्रकाश शर्मा रेलवे ढाला तक पीसीसी ढलैया एवं चौड़ीकरण करने,वार्ड-09 में गुड्डू पोखर से कृष्णा जी मंदिर तक नाला का निर्माण करने,लाइन बाजार चौक से शिव मंदिर होते हुए खजांची हाट तक नाला का निर्माण कराने का आग्रह किया है. उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद खजांची हाट में भगेरु शाह जी से नाला का कार्य अधूरा रहने के कारण बाड़ीहाट में नाला का पानी बारिश के समय सभी के घरों में चला जाता है. इसे दुरूस्त करने की मांग की. सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सभी वार्डों में गैस की पाइप लाइन की व्यवस्था अधूरी है. उन्होने एजेंसी को इसके लिए दबाव डालने का आग्रह किया ताकि एक तय समय-सीमा के अंदर सभी लोगों के घर तक गैस पाइप पहुंच जाये. सांसद प्रतिनिधि श्री खान ने सभी वार्डों में सफाई एवं जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था कराने एवं शहर के लाइन बाजार चौक, खुश्कीबाग,आर एन साह चौक से बस स्टैंड तक,गिरजा चौक, मधुबनी बाजार में जाम की समस्या का स्थायी निदान की तरफ बोर्ड का ध्यान दिलाया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel