[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बायसी डिग्री कॉलेज के छात्रावास को चालू करने की मांग

बायसी डिग्री कॉलेज के छात्रावास को चालू करने की मांग

0
बायसी डिग्री कॉलेज के छात्रावास को चालू करने की मांग

पूर्णिया. छात्र राजद के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विवि प्रशासन से मुलाकात कर सरकारी डिग्री महाविद्यालय, बायसी के छात्रावास को अविलंब छात्र-छात्राओं के लिए चालू करने की मांग की. बिस्मिल ने बताया कि बायसी कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रायः सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं. कॉलेज में नामांकन के बावजूद उन्हें आवासन की सुविधा नहीं मिलने के कारण कठिनाइ का सामना करना पड़ रहा है. खासकर छात्राओं को सुरक्षित और सुलभ आवास न होने की वजह से पढ़ाई छोड़ने तक की नौबत आ रही है. कुछ छात्र निजी कमरों में अत्यधिक किराया देकर रह रहे हैं, जबकि कई ऐसे भी हैं जो लंबी दूरी तय कर रोजाना कॉलेज आने को मजबूर हैं. बिस्मिल ने बताया कि कॉलेज परिसर में छात्रावास भवन पहले से मौजूद है, जिसमें आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी हैं. प्रशासनिक अनुमति होने पर छात्रावास चालू हो जायेगा. इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा विवि प्रशासन ने दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel