बाबा विशुरात स्थान पर हाई मास्ट लाइट की मांग तेज
बड़हरा कोठी
By Abhishek Bhaskar |
April 15, 2026 5:45 PM
प्रतिनिधि,बड़हरा कोठी.प्रखंड के लतराहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 स्थित बाबा विशुरात स्थान के परिसर में हाई मास्ट लाइट नहीं होने से रात के समय गहरा अंधेरा छाया रहता है जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस संबंध में समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने बताया कि यहां पूजा-पाठ के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन प्रकाश व्यवस्था के अभाव में उन्हें कठिनाई होती है. मंदिर सड़क किनारे स्थित होने के कारण आवागमन करने वाले लोगों को भी अंधेरे में परेशानी होती है.समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने इस मांग को लेकर बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि से मुलाकात कर जल्द लाइट लगाने का अनुरोध किया. इस पर विधायक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र ही हाई मास्ट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
