[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया दिल्ली होटल हादसा के घायलों में शामिल पूर्णिया के युवक ने खिड़की से कूदकर बचायी थी जान

दिल्ली होटल हादसा के घायलों में शामिल पूर्णिया के युवक ने खिड़की से कूदकर बचायी थी जान

0
दिल्ली होटल हादसा के घायलों में शामिल  पूर्णिया के युवक ने खिड़की से कूदकर बचायी थी जान

पूर्णिया से रिपोर्ट :

युवक के चाचा बोले- कमर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट, दिल्ली में चल रहा इलाज

पूर्णिया. बीते तीन जून को दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर के एक होटल में अचानक हुए हादसे के घायलों में पूर्णिया शहर का एक युवक भी शामिल है.होटल में आग पर मची अफरातफरी के बीच युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की से कूदकर अपनी जान बचायी. इस घटना में युवक की कमर में गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज फिलहाल दिल्ली के ही एक अस्पताल में चल रहा है. पूर्णिया शहर के सुदिन चौक के निवासी युवक विशाल कुमार पंजाब में रहकर रोजगार करते हैं. युवक इलाज के लिए दिल्ली गया हुआ था और मालवीय नगर के उक्त होटल में ठहरा था. इसी दौरान होटल में अचानक आग लग गयी. घटना के वक्त कमरे में धुआं या स्थिति इतनी भयावह हो गई कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझा. अपनी जान संकट में देख युवक ने बिना वक्त गंवाए होटल के कमरे की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी. ऊंचाई से कूदने के कारण युवक सीधे जमीन पर गिरा, जिससे उसकी कमर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बच गई भतीजे की जान

विशाल के चाचा सुदिन चौक के निवासी शंभु चौधरी ने बताया की उनके भतीजे की जान तो बच गई है, लेकिन कमर में गहरी चोट होने के कारण वह फिलहाल चलने-फिरने की स्थिति में नहीं है. दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद से हम परिजनों में चिंता का माहौल है. हम लगातार दिल्ली में डॉक्टरों और वहां मौजूद करीबियों से संपर्क बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया कि उनका भतीजा पंजाब में रह कर अपना रोजगार करता है. वह इलाज कराने दिल्ली आया हुआ था. जिस होटल में आग लगी है इसी के नजदीक मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचा था. इस दौरान ठहरने के लिए उक्त होटल में ठहरा था. लेकिन होटल में आग लग गयी. मेरे भतीजा की जान बच गयी इसके लिए ऊपरवाले को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel