[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया अमौर में ही सुलभ हो गयी डिग्री की पढ़ाई, पहले प्रधानाचार्य का हुआ जोरदार स्वागत

अमौर में ही सुलभ हो गयी डिग्री की पढ़ाई, पहले प्रधानाचार्य का हुआ जोरदार स्वागत

0
अमौर में ही सुलभ हो गयी डिग्री की पढ़ाई, पहले प्रधानाचार्य का हुआ जोरदार स्वागत

प्रतिनिधि, अमौर. प्रखंड के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की राह अब आसान होने वाली है. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, अमौर का शैक्षणिक कार्य अभी अस्थायी रूप से मच्छट्टा स्थित परिसर में शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पाठक ने मच्छट्टा स्थित महाविद्यालय स्थल का दौरा किया. उनके आगमन के साथ ही क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. महाविद्यालय पहुंचे प्रधानाचार्य डॉ. पाठक ने परिसर की मूलभूत सुविधाओं और कमरों की उपलब्धता का जायजा लिया. उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द नामांकन और कक्षाओं की प्रक्रिया सुचारू की जा सके. चूंकि महाविद्यालय का अपना मुख्य भवन अभी प्रक्रियाधीन है, इसलिए पठन-पाठन में देरी न हो, इसके लिए मच्छट्टा में अस्थायी तौर पर संचालन का निर्णय लिया गया है. प्राचार्य डॉ. देवेंद्र पाठक ने शिक्षकों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य इस पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अमौर और आसपास के छात्रों को अब डिग्री की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. विशेषकर छात्राओं के लिए घर के पास कॉलेज होने से ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी. नामांकन प्रक्रिया को लेकर जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी. मच्छट्टा में कॉलेज शुरू होने की खबर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने शिक्षा विभाग के इस कदम की सराहना की है. लोगों का मानना है कि डॉ. देवेंद्र पाठक जैसे अनुभवी शिक्षाविद के नेतृत्व में यह संस्थान नई ऊंचाइयों को छुएगा.मौके पर उच्च माध्यमिक विद्यालय मच्छट्टा के शिक्षकों शाकिब आलम सहित अन्य ने स्वागत किया . डा. पाठक ने कहा कि प्रधानाचार्य के रूप में इस नई यात्रा को शुरू करना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं एक ऐसी टीम के साथ आगे बढ़ रहा हूँ जो युवाओं के भविष्य को संवारने और उनके बौद्धिक विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel