[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बौंसी पुलिस ने सड़ी-गली हालत में शव को किया बरामद

बौंसी पुलिस ने सड़ी-गली हालत में शव को किया बरामद

0
बौंसी पुलिस ने सड़ी-गली हालत में शव को किया बरामद

बाैंसी पुलिस मामले की कर रही पड़ताल प्रतिनिधि, बौंसी बौसी थाना क्षेत्र के हेठ सिराय गांव के एक आम के बगीचे में सड़ी-गली हालत में पुलिस ने एक शव को बरामद किया है. पुलिस को यह शव पेड़ से लटकती हुई हालत में मिली है. मामला हत्या या आत्महत्या का है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मालूम हो पायेगा. जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम बगीचे के पास से गुजर रहे कुछ युवकों को तेज गंध मिलने के बाद शव की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी. स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के द्वारा मामले की पड़ताल आरंभ कर दी गयी. बगीचा में आम के पेड़ के सहारे करीब 25 से 30 वर्षीय युवक का लटका हुआ शव मिला. उसके गले में फंदा पड़ा हुआ था. शव से दुर्गंध उठ रहा था. बौंसी थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, एसआइ अनिरुद्ध कुमार, रौशन रजक, गश्ती वाहन 112 के एस आई विकास कुमार सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद शव को पेड़ से उतारा गया. बताया गया कि आज शव पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जायेगा. एफएसएल की टीम को भी मामले की पड़ताल के लिए सूचना दे दी गयी है. एफएसएल की टीम के द्वारा आज घटनास्थल की पड़ताल की जायेगी. थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel