[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया सड़क हादसे में डेयरी कर्मी की मौत, अन्य गंभीर

सड़क हादसे में डेयरी कर्मी की मौत, अन्य गंभीर

0
सड़क हादसे में डेयरी कर्मी की मौत, अन्य गंभीर

पूर्णिया. बाइक सवार सुधा डेयरी के एक कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दूसरा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार को मरंगा बाईपास रोड में हुई. तेज रफ्तार ट्रक बाइक को जोरदार टक्कर मारती हुई भाग निकला. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे. इसके बाद पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी गई. घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक टीकापट्टी थाना क्षेत्र के धूसर गांव निवासी फुलेश्वर यादव का पुत्र मिष्टु कुमार 22 वर्ष बताया गया,जबकि घायल का नाम गुंजन कुमार बताया जा रहा है. दोनों मरंगा स्थित सुधा डेयरी में कर्मी बताये गये. मृतक के जीजा अमित कुमार ने बताया कि मिष्टु कुमार मरंगा स्थित सुधा डेयरी से दूध की डिलीवरी के बाद डेयरी हाउस पहुंचा था. यहां से अपनी बाइक लेकर डेयरी के कर्मी गुंजन कुमार के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने पंप निकला था. इसी क्रम में मरंगा बाईपास के समीप तेज रफ्तार ट्रक बाइक में जोरदार ठोकर मारती हुई भाग निकली. ठोकर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. बाइक सवार मिष्टु कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आनन -फानन में दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने मिष्टु कुमार को मृत घोषित कर दिया.इलाजरत दूसरा घायल कर्मी गुंजन की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

बहन की शादी के लिए जमा कर रहा था पैसा :

परिजनों ने बताया कि मिष्टु कुमार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का था. वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था और अविवाहित था. पिता के साथ मिलकर उसने पैसे जमा किये और दूसरी बहन की एक माह पहले ही शादी की थी. इसके बाद उसने कहा था कि अगले साल अपने तीसरी बहन की शादी भी काफी धूमधाम से करेगा. इस वजह से वह खूब मेहनत कर बहन की शादी के लिए पैसे जमा कर रहा था. इधर मिष्टु की मौत के बाद से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही के.हाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel