[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं में मचा हाहाकार, डीएसओ ने एसडीओ को दिया निर्देश

घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं में मचा हाहाकार, डीएसओ ने एसडीओ को दिया निर्देश

0
घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं में मचा हाहाकार, डीएसओ ने एसडीओ को दिया निर्देश

जानकीनगर. जानकीनगर इलाके में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ताओं में त्राहिमाम मचा है. घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से गुहार लगायी जिसके बाद एसडीओ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. इस बाबत जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूर्णिया रविशंकर उराव ने बताया कि उपभोक्ताओं को लगातार गैस नहीं मिलने की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी को गैस एजेंसियों के साथ बैठक बुलाकर उचित कीमत पर गैस आपूर्ति कराने का निर्देश दिया गया है. लापरवाही बरतने वाले गैस एजेंसियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इधर, उपभोक्ताओं ने प्रशासन को अवगत कराया है कि स्थानीय गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं से नंबर लगाने के बाद मोबाइल पर डीएसी नंबर लिया जाता है लेकिन स्थानीय गैस एजेंसी इण्डियन गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को आपूर्ति नदारद है. गैस एजेंसी को फोन करने पर मोबाइल रिसीव नहीं करते हैं . उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों से घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं होने से खासकर गृहिणियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.कालाबाजारी से अत्यधिक कीमत पर गैस खरीद को उपभोक्ता मजबूर हैं. उपभोक्ताओं ने बताया कि आगामी चैती नवरात्र एवं ईद से पहले स्थिति में सुधार की जरूरत है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel