[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया प्रतियोगिता आयोजित कर नयी पीढ़ी को आकाशवाणी से जोड़ने का प्रयास

प्रतियोगिता आयोजित कर नयी पीढ़ी को आकाशवाणी से जोड़ने का प्रयास

0
प्रतियोगिता आयोजित कर नयी पीढ़ी को आकाशवाणी से जोड़ने का प्रयास

पूर्णिया की रिपोर्ट :

पूर्णिया. पूर्णिया आकाशवाणी केंद्र द्वारा आकाशवाणी के 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर युववाणी अनुभाग की ओर से भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बच्चों के बीच एक आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. डीके महतो के साथ-साथ महाविद्यालय के कई प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक मौजूद रहे. मुख्य अतिथि ने खुशी जाहिर करते हुए आकाशवाणी पूर्णिया को ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया.

डिजिटल इंडिया के साथ चल रहा आकाशवाणी

युववाणी अनुभाग के प्रमुख और समन्वयक शिवाजी झा ने बताया कि हमारा उद्देश्य आकाशवाणी के गौरवशाली 90 वर्षों की यात्रा से युवाओं को अवगत कराना है. साथ ही उन्होंने कहा आकाशवाणी डिजिटल इंडिया के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहा है और वर्ष 2047 तक एक विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को तैयार है. श्री झा ने बताया कि आकाशवाणी पूर्णिया द्वारा पूरे साल भर अलग अलग महाविद्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है और आज का कार्यक्रम भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं. इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गयी इनमें सृजन कला मंडलम के बच्चों ने कृषि गीत पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया, लोकगायिका चांदनी शुक्ला और सहेली द्वारा लोकगीत पूर्वी का गायन किया गया साथ ही कलाकारों द्वारा जट जटीन की शानदार प्रस्तुति दी गयी. काव्या झा द्वारा ओडिसी नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुती देख उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे. इस अवसर पर मार्गदर्शक के रूप उपस्थित आकाशवाणी के वरिष्ठ सदस्य एवं पुस्तकालय प्रमुख संजय सिंह ने पूर्णिया केंद्र के स्थापना के समय को याद किया और युवाओं को भी अपनी विरासत से जुड़ने का आहवान किया.

प्रतियोगिता में कामाक्षी राज को मिला प्रथम स्थान

आयोजित आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कामाक्षी राज को मिला जबकि स्वाति कुमारी द्वितीय तथा सोनाली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के डॉ रणवीर कुमार, आकाशवाणी पूर्णिया के उद्घोषक कमलेश कुमार झा और गौरव पाण्डेय शामिल थे. आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में आकाशवाणी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम प्रमुख आशीष कुमार सिंह ने वर्तमान समय में युवाओं को आकाशवाणी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आज भी लोग विश्वसनीय खबरों के लिए आकाशवाणी से जुड़े हुए हैं. विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कार्यक्रम प्रमुख ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ना है साथ ही उन्होंने कृषि कॉलेज के वैज्ञानिकों के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में मंच संचालन विद्या भारती एवं सूरज साहनी ने किया जबकि तकनीकी सहायता के लिए वरिष्ठ अभियंत्रण मुरारी मोहन सरकार, रमेश साह, अमित कुमार, बबूल यादव और दिलीप चंद्र दास उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel