[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया सड़कों का मेंटेनेंस कार्य जल्द पूरा करें : डीएम

सड़कों का मेंटेनेंस कार्य जल्द पूरा करें : डीएम

0
सड़कों का मेंटेनेंस कार्य जल्द पूरा करें : डीएम

पूर्णिया. जिले में जितनी भी सड़कें मेंटेनेंस की अवधि में हैं, उनका मेंटेनेंस का कार्य जल्द पूरा किया जायेगा. यह निर्देश डीएम कुंदन कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता को दिया है. उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही तथा सरकारी राशि की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग के साथ जिले में पूल-पुलिया तथा सड़कों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने समीक्षा के दौरान पूर्णिया, धमदाहा तथा बायसी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी सड़कों का भौतिक निरीक्षण कर सड़कों तथा पुल-पुलिया की स्थिति, निर्माणाधीन योजनाओं की स्थिति की सूची एक सप्ताह में सुनिश्चित कर लें. जिला पदाधिकारी ने संवेदक तथा जांच एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंता को सभी निर्माण कार्यों को खुद से पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया. बैठक में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग पूर्णिया, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग धमदाहा, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग बायसी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel