डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम में बच्चों को किया जागरूक

डगरुआ प्रखंड

By Prabhat Khabar News Desk | February 16, 2025 5:26 PM

पूर्णिया. डगरुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एसबीआई के जिला अग्रणी बैंक पूर्णिया के मार्गदर्शन मे नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक एवं वित्तीय साक्षरता सलाहकार अजय कांत झा का सकारात्मक सहयोग रहा. इस मौके पर श्री झा ने उपस्थित बच्चों से वित्तीय साक्षरता के मूलमंत्र पर प्रकाश डाला. बच्चों को बैंक के महत्व, उसके कार्य और लोगों को होने वाले फायदों के साथ साथ बचत की आदत डालने, सोच समझकर खर्च करने और बजट बनाने जैसी महत्वपूर्ण बातों की आवश्यकता के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने प्रधान मंत्री जन धन खाता, आवर्ती खाता, चालू खाता, मियादी खाता और बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की भी जानकारी दी. डिजिटल साक्षरता की जानकारी देते हुए उन्होंने हमेशा सतर्कता बरतने की सलाह दी. किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने को प्रेरित किया. कार्यक्रम के अन्त मे बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन वित्तीय साक्षरता केन्द्र पूर्णिया द्वारा किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीँ सभी बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया गया. प्रथम स्थान अनीश कुमार, द्वितीय स्थान (संयुक्त) मोहम्मद आसिफ, निसार आलम और मोहम्मद दिलबर ने प्राप्त किया. मूल्यांकन मे शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया. कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सकारात्मक सहयोग दिया. कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया. इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम के लिए भारतीय स्टेट बैंक को साधुवाद कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है