करंट लगने से बालक की मौत, मुआवजा की मांग

केनगर

By Abhishek Bhaskar | September 23, 2025 6:43 PM

केनगर. केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत वार्ड नंबर 9 चातर नहर नया टोला निवासी भावेश ऋषि के 10 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की करंट लगने के कारण मौत हो गई. घटना मंगलवार की सुबह 8 बजे की बतायी गयी जब बच्चा पोखर के पास बने सार्वजनिक शौचालय पर खेल रहा था. खेलते खेलते सर्विस तार पैर से सट गया और देखते ही देखते तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया घटना के बाद के ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही होने का विरोध जताया और मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की. घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य देशबंधु उर्फ बुलबुल पासवान, समाजसेवी अशफाक आलम, भाजपा नेता राजू गोस्वामी, पूर्व वार्ड सदस्य मनोज ऋषि और अन्य ग्रामीणों ने घटना पर दुख प्रकट किया एवं मुआवजे की मांग विभाग से की. मृतक की माता सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है. एएसआई वीरेंद्र कुमार एवं एसआई सोनी कुमारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने की अपील की . परन्तु परिजन तैयार नहीं हुए जिसका लिखित रूप से आवेदन लिया गया. वहीं इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि सर्विस तार से करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है. हालांकि उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है