ग्रामीण विकास मंत्री से मिले मुखिया अंगद मंडल, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

By Abhishek Bhaskar | May 29, 2026 6:54 PM

पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह डिमिया छतरजान पंचायत के मुखिया अंगद कुमार मंडल ने पटना प्रवास के दौरान बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की . इस दौरान पंचायत एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. मुखिया अंगद कुमार मंडल ने मंत्री के समक्ष पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली, आवास, मनरेगा, जल निकासी एवं ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने की मांग रखी . उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए सरकार की योजनाओं का धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन जरूरी है. मुलाकात के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया . मुखिया अंगद कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को लेकर वे लगातार सरकार और विभागीय अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं, ताकि पंचायत का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके.