[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया फाइलेरिया के खात्मा के लिए सीएचसी ने शुरू किया नाइट ब्लड सर्वे

फाइलेरिया के खात्मा के लिए सीएचसी ने शुरू किया नाइट ब्लड सर्वे

0
फाइलेरिया के खात्मा के लिए सीएचसी ने शुरू किया नाइट ब्लड सर्वे

प्रतिनिधि,भवानीपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक रात्रि रक्तपट संग्रह कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है. यह कार्यक्रम सोमवार देर संध्या 8:30 बजे से प्रारंभ किया गया . इस कार्यक्रम के तहत रात्रि के समय लोगों के रक्त को संग्रह कर उसकी जांच की जाती है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते फाइलेरिया रोग को खत्म करना है . प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया ने बताया कि फाइलेरिया रोग के परजीवी रात के समय शरीर में विचरण करता है , इसलिए इस रोग के समुचित इलाज के लिए रात्रि के समय ब्लड सैम्पल लेकर इसकी जांच की जाती है . इस कार्यक्रम के तहत दो साइट में रक्त संग्रह किया जा रहा है जिसमें सेन्टीनल और रेण्डम जांच शामिल है . कर्यक्रम के तहत सेन्टीनल में प्रखंड क्षेत्र के सोनमा पंचायत के 300 लोगों का रक्त संग्रह किया जाएगा . जबकि रेण्डम में लाठी पंचायत के 300 लोगों का रक्त संग्रह किया जाना है . इस कार्यक्रम में सीएससी भवानीपुर में कार्यरत चिकित्सा कर्मी लैब टेक्नीशियन रूपेश कुमार, एफपीसी दुर्गेश कुमार, सुरेश राम, सुनील शर्मा, परमेश कुमार और प्रेमजीत कुमार को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel