[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया PURNIA झालमुड़ी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

PURNIA झालमुड़ी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

0
PURNIA झालमुड़ी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट:

पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी विधानसभा चुनावों में जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया, जिसमें झालमुड़ी मुख्य आकर्षण रही. जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुए और पार्टी की जीत स्पष्ट हुई, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर के आरएन साह चौक पर एकत्रित हो गए. यहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, नारे लगाए और आम लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर खुशी साझा की.जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी. झालमुड़ी वितरण के दौरान स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और कई लोग जश्न में शामिल हो गए. इस दौरान नेताओं ने इसे जनता से जुड़ाव का प्रतीक बताया और कहा कि यह जीत विकास और सुशासन की नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाती है. पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल छाया रहा, जहां झालमुड़ी ने जश्न को खास बना दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel