[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया तेरापंथ महिला मंडल ने गुलाबबाग में लगाया कैंसर अवेयरनेस कैंप

तेरापंथ महिला मंडल ने गुलाबबाग में लगाया कैंसर अवेयरनेस कैंप

0
तेरापंथ महिला मंडल ने गुलाबबाग में लगाया कैंसर अवेयरनेस कैंप

कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर के डाक्टरों ने बताए लक्षण और इलाज

बचाव के लिए तेरापंथ महिला मंडल की सदस्यों को किया जागरुक

पूर्णिया. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में चल रहे कैंसर जागरूकता अभियान के तहत गुलाबबाग महिला मंडल द्वारा पूर्णिया मेडिकल कालेज अस्पताल कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से एक दिवसीय चेकअप कैंप का आयोजन किया गया|.सदर अस्पताल के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ ऐश्वर्या, डॉ राहुल और डॉ सुनीता ने बहुत ही सरल और सुंदर तरीके से कैंसर के बारे में महिलाओं को समझाया और सरवाइकल कैंसर के टीका के बारे में भी जानकारी दी. इस अवसर पर 30 बहनों की ब्रेस्ट कैंसर और यूट्रस की जांच कीगई. इस मौके पर सदर अस्पताल को महिला मंडल द्वारा 5100 की राशि भेंट की गई जिससे और भी लोग जांच करवा सकें. इससे पहले बताया गया कि ब्रेस्ट कैंसर दुनिया भर में महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है. सौभाग्य से इसके आधुनिक उपचार की उपलब्धता के कारण कई हद तक ठीक करना मुमकिन हो गया है या वह लंबे समय के लिए नियंत्रण में रखना संभव हो गया है. |इसका निदान प्रारंभिक चरण में ही किया जाना चाहिए. इसलिए उन्हें नियमित स्तन स्व परीक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई. डाक्टरों द्वारा इस अवसर पर न्यूजपेपर्स की इंक और फाॅयल पेपर से होने वाले नुकसान और उसकी जगह सुरक्षित विकल्प बटर पेपर, पार्चमेंट पेपर, फूड ग्रेडिंग पेपर है इसकी जानकारी प्रदान की गई. महिला मंडल की मंत्री रेखा डागा ने एक साल में होने वाले अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा होने वाले सभी कार्यक्रम की जानकारी दी और सभी डॉक्टर की टीम का स्वागत और आभार ज्ञापन किया. सदर अस्पताल की टीम ने महिला मंडल के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे ही सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel