[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया अवैध नर्सिंग होम व क्लीनिकों के खिलाफ चलेगा अभियान

अवैध नर्सिंग होम व क्लीनिकों के खिलाफ चलेगा अभियान

0
अवैध नर्सिंग होम व क्लीनिकों के खिलाफ चलेगा अभियान

डीएम ने चिकित्सा अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश पूर्णिया. जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. समीक्षा बैठक में प्रसव की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर जिलाधिकारी ने गहरी चिंता व्यक्त की. डीएम ने गैर कानूनी रूप से चल रहे नर्सिंग होम एवं क्लीनिकों के खिलाफ छापेमारी करने का निर्देश संबंधित चिकित्सा अधिकारियों दिया. उन्होने टीवी रोगियों का सही ढंग से पहचान नहीं होने पर सीडीओ को सही तरीके से कार्य करने की हिदायत दी.जिलाधिकारी द्वारा आशा सिलेक्शन को माह मई, 2026 में निर्धारित तिथियों में पूर्ण कराने का निर्देश दिया.समीक्षा के क्रम में पाया गया कि डगरूवा की उपलब्धि इम्यूनाइजेशन में संतोषजनक नहीं है.इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने डगरुआ चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की पृच्छा करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देशित किया कि रात्रि में सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण नियमित रूप से करें. उन्होने सिविल सर्जन पूर्णिया को निर्देश दिया कि धमदाहा प्रखंड के एल 1 सेंटर को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र का भ्रमण सुनिश्चित करें.बैठक मे सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबन्धक, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सिविल सर्जन और संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel