[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को ले घरों में सोलर प्लेट लगाने की मुहिम तेज

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को ले घरों में सोलर प्लेट लगाने की मुहिम तेज

0
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को ले घरों में सोलर प्लेट लगाने की मुहिम तेज

अभियान चला इच्छुक व्यक्तियों के घरों में स्थापित कराएं सोलर पैनल: डीएम

कहा- सोलर पैनल को ले आवेदनों को स्वीकृत कर त्वरित लोन उपलब्ध कराएं

पूर्णिया में आयोजित सोलर मेला में अधिकारियों को दिए गये कई अहम निर्देश

पूर्णिया. बिजली की बचत, बिलों में कटौती और कार्बन उत्सर्जन कम कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जिले में लोगों के घरों में सोलर प्लेट लगाए जाने की मुहिम अब तेज हो गई है. इसके लिए जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशों के आलोक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत न केवल अभियान चलाया जा रहा है बल्कि मेला का आयोजन कर लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है. शनिवार को समाहरणालय के महानंदा सभागार में सोलर मेला का आयोजन किया गया जिसमें विद्युत कार्यपालक अभियंता के अलावा विभिन्न बैंकों और सोलर एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया.

इस मौके पर डीएम श्री कुमार ने सभी अधिकारियों को अभियान चला कर इच्छुक व्यक्तियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित कराने का निर्देश दिया. बैंक अधिकारियों को उन्होंने सोलर पैनल अधिष्ठापन के लिए समर्पित आवेदनों की स्वीकृति प्रदान कर प्रावधानों के तहत त्वरित लोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सोलर मेला के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी बैंकों को बिना कारण आवेदनों को लम्बित तथा अस्वीकृत करने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए विभाग को अनुशंसा प्रेषित करने कीहिदायत दी गई. इस अवसर पर मीडिया से रू-ब-रू होते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अभी अभियान चलाकर लोगों के घरों में सोलर प्लेट लगाया जा रहा है. इसमें कुटीर ज्योति योजना के विद्युत उपभोक्ताओं को फ्री में सोलर प्लेट लगाया जा रहा है.

सोलर प्लेट में दी जा रही सब्सिडी

जिलाधिकारी श्रीकुमार ने बताया कि इसके साथ ही साथ इच्छुक लोगों को 3 किलोवाट तक सब्सिडी दी जा रही है. इसमें पहले 2 किलो वाट में 30-30000 रूपए और तीसरे किलोवाट में 18000 यानी कुल 78000 रूपए सब्सिडी दी जा रही है. इसके लिए बैंकों के द्वारा महज छह प्रतिशत ब्याज दर पर लोन भी दिया जा रहा है. डीएम श्री कुमार ने कहा कि शनिवार को आयोजित सोलर मेला में इच्छुक उपभोक्ता आवेदन देकर अपने घरों में सौर ऊर्जा का प्लेट लगा सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ उन्हें चयनित बैंक से लोन भी मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे लोगों की बिजली की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ उठाना चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel