[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पत्नी को विदा नहीं करने पर दामाद ने बासा में सो रही सास को जलाकर मार डाला

पत्नी को विदा नहीं करने पर दामाद ने बासा में सो रही सास को जलाकर मार डाला

0
पत्नी को विदा नहीं करने पर दामाद ने बासा में सो रही सास को जलाकर मार डाला

– जिले के रूपौली के कंकला गांव में हुई घटना, मोहनपुर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा रूपौली (पूर्णिया). पत्नी को विदा नहीं करने पर दामाद ने बासा पर सो रही सास को जलाकर मार डाला. जिले के मोहनपुर थानाक्षेत्र के कंकला गांव में बीती देर रात यह वारदात हुई. मृतका कुडिया देवी (54) गांव के स्व कपिलदेव शर्मा की पत्नी थी. मोहनपुर थाना के थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि स्वजनों द्वारा दामाद पर ही जलाकर मारने का संदेह व्यक्त किया है. तहकीकात एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. घटना के बारे में मृतका की पुत्री पनिया देवी ने बताया कि उसकी मां कुडिया देवी गांव से बाहर अपनी जमीन पर पिछले 12 सालों से बासा बनाकर रहती थी. बीती रात वह खाना खाकर उसे बोली कि तुम घर पर ही सो जाओ, वह बासा जा रही है. रात लगभग 11 बजे अचानक बासा में आग लगने की खबर आयी. धू-धू कर जलते बासा को देखकर, ग्रामीण शोर मचाते हुए बासा की ओर दौड़े तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे. खबर पाकर पुलिस के साथ-साथ दमकल भी पहुंचा, परंतु तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया था. वह भागी-भागी बासा पहुंची, तो देखा उसकी मां पूरी तरह जल गई थी. उसके साथ-साथ चार बकरियां भी जल मरी थीं तथा अन्य बकरियां गायब थीं . दो दिन पहले भी बासा पर दामाद ने छिड़क दिया था पेट्रोल रूपौली. मोहनपुर थानाक्षेत्र के कंकला गांव में बीती रात पत्नी को विदा नहीं करने पर सास को जलाकर मार डालने की घटना से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं. मृतका कुडिया देवी की पुत्री पनिया देवी ने बताया कि उसने अंतरजातीय विवाह किया है. पति मुनिलाल सिंह मधेपुरा जिला के चैसा थाना क्षेत्र के गांधीटोला टिल्हारही गांव का रहनेवाला है. इस घटना का जिम्मेदार अपने पति मुनिलाल सिंह को बताया. उसने बताया कि उसका पति उसकी मां को हमेशा धमकी देता था. वह नशा करता है तथा उसके साथ मारपीट किया करता है. इसी को लेकर वह ससुराल नहीं जाती है. उसके पति द्वारा बार-बार विदाई के लिए दबाव बनाया जाता था, परंतु वह मारपीट को लेकर ससुराल नहीं जाना चाहती थी. इस बात को लेकर उसकी मां से उसका पति काफी खफा था. कई बार उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया था. दो दिन पहले भी पेट्रोल लेकर बासा पर छिड़का था. उसे शंका है कि उसका पति ही बासा में पेट्रोल जलाकर मार डाला है. इधर, पौत्र जय कुमार शर्मा ने भी अपनी अपने फूफा मुनिलाल सिंह पर ही दादी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है. फोटो- 18 पूर्णिया 17- मृतका फाइल फोटो 18- जला हुआ घर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel