[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जियंनगज में सेंधमारी कर लाखों की चोरी

जियंनगज में सेंधमारी कर लाखों की चोरी

0
जियंनगज में सेंधमारी कर लाखों की चोरी

बनमनखी. अनुमंडल अंतर्गत सरसी थानाक्षेत्र के जियंनगज पंचायत के कुशाह काली मंदिर वार्ड संख्या 03 में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर नकद एवं जेवरात की चोरी कर ली. कुशाहा काली मंदिर टोला निवासी पीड़ित गृहस्वामी तालेश्वर मुर्मू ने सरसी थाना में दिए आवेदन में बताया कि रात में अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे से सेंधमारी कर पूजा घर में प्रवेश किया. वहां रखे ट्रंक का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 1 लाख 60 हजार रुपये नकद और लगभग 450 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. पीड़ित ने बताया कि घटना के समय पूरा परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था. सुबह जब वे उठे तो पूजा घर के पीछे सेंधमारी का पता चला और सामान बिखरा हुआ मिला. उन्होंने यह भी बताया कि चोरी किए गए रुपये हाल ही में बैंक से जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए निकाले गए थे. ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जतायी है. इस संबंध में सरसी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel