[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जल रहे मोमबत्ती पर गिरा बॉडी स्प्रे, विस्फोट

जल रहे मोमबत्ती पर गिरा बॉडी स्प्रे, विस्फोट

0
जल रहे मोमबत्ती पर गिरा बॉडी स्प्रे, विस्फोट

संवाददाता, कसबा (पूर्णिया). शुक्रवार की देर रात बालू टोल वार्ड नंबर-17 के निवासी रेखा देवी पति स्व. उत्तम लाल मालाकार के एक बंद कमरे में इतना बड़ा धमाका हुआ कि कमरे का मुख्य द्वार दो टुकड़े में टूट कर 8 फीट उड़ गया. हॉल में सो रही रेखा देवी एवं उनकी बेटी धमाके से सहम गयीं. बम बलास्ट के डर से घरवाले दहशत में आ गये. पूर्व वार्ड पार्षद सह जदयू महिला नगर अध्यक्ष शिल्पी सुमन ने कसबा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष सभी कमरे की जांच की. सुबह में पूर्णिया से फोरेंसिक टीम एवं विस्फोट एक्सपोर्ट टीम द्वारा करीबन 40 मिनट तक जांच की गयी. जांच टीम के साथ कसबा थाना के अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार, एसआई आयुष राज भी थे. जिस कमरे में विस्फोट हुआ था, उस कमरे की जांच मकान मालिक की बेटी प्रियंका सोनी एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह की मौजूदगी में बारीकी से की गयी. जांच के क्रम में पाया गया कि टेबल पर जल रहे मोमबत्ती पर कैन में भरे बॉडी स्प्रे के गिर जाने से उससे उत्पन्न 95 प्रतिशत अल्कोहली गैस के कारण विस्फोट हुआ है. यह जानने के बाद सभी ने राहत की सांस ली. फोटो. 3 पूर्णिया 8- कमरे में जांच करती पुलिस एवं अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel