स्टेट बैंक के पास से बाइक की चोरी
भवानीपुर
By Abhishek Bhaskar |
February 11, 2026 6:50 PM
भवानीपुर . बीती शाम मुख्य बाजार स्थित स्टेट बैंक के पास से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई. इसको लेकर भवानीपुर थाना में एक आवेदन दिया गया है. बीकोठी थाना क्षेत्र के चिकनी निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह भारतीय स्टेट बैंक की शाखा भवानीपुर काम से आए थे. बैंक के नीचे अपनी बाइक बीआर 11एडी6997 खड़ी कर और लॉक कर बैंक के अंदर गए. बैंक से काम खत्म होने के बाद जब वापस आए तो देखा कि उनकी बाइक नीचे नहीं है. काफी खोजबीन करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तब इसकी सूचना भवानीपुर थाना को दी . इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि बाइक चोरी का लिखित आवेदन दिया गया है. अनुसंधान किया जा रहा है. जल्द ही बाइक बरामद कर ली जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
