[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बिहार में बड़े बिजनेसमैन के बेटे की दिनदहाड़े हत्या, कार से उतरते ही बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, रील बनाने को लेकर हुआ था विवाद

बिहार में बड़े बिजनेसमैन के बेटे की दिनदहाड़े हत्या, कार से उतरते ही बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, रील बनाने को लेकर हुआ था विवाद

0
बिहार में बड़े बिजनेसमैन के बेटे की दिनदहाड़े हत्या, कार से उतरते ही बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, रील बनाने को लेकर हुआ था विवाद
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन, दाएं साइड में मृतक सूरज बिहारी की तस्वीर

Bihar Crime News: पूर्णिया में मंगलवार को अपराधियों ने शहर के बड़े कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. मक्का व्यवसाय के दिग्गज और शहर के सबसे बड़े मक्का गोदाम के मालिक जवाहर यादव के बेटे सूरज बिहारी पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. वारदात मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास हुई. जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई.

बताया जा रहा है कि सूरज बिहारी जैसे ही अपनी कार से नीचे उतरे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग कर दी. इसमें 3 गोलियां सूरज को लगीं. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

बचाने आए गार्ड और भाई पर भी बरसी गोलियां

सूरज बिहारी के साथ मौजूद प्राइवेट गार्ड प्रेम कुमार और उनके फुफेरे भाई ने उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग कर दी. किसी तरह दोनों जान बचाकर वहां से भागे.

भाई की मदद करने गए थे सूरज

प्राइवेट गार्ड प्रेम कुमार के मुताबिक, पूरा विवाद सरस्वती पूजा के दिन इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर शुरू हुआ था. सूरज बिहारी के छोटे भाई उदय यादव और आरोपियों ब्रजेश सिंह व नंदू सिंह के बीच उस दिन कहासुनी हुई थी. जिसे बाद में सुलझा लिया गया था.

मंगलवार सुबह आरोपियों ने उदय यादव के एक ब्लॉगर दोस्त को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. जब उदय मौके पर पहुंचा तो उसे भी 20-25 गुर्गों के साथ बंधक बनाकर पीटा गया. उदय ने किसी तरह बड़े भाई सूरज बिहारी को फोन कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई.

समझौते के बहाने बुलाया, फिर मारी गोली

फोन पर बातचीत के दौरान आरोपियों ने सूरज बिहारी को समझौते के लिए नेवालाल चौक बुलाया. सूरज अपने गार्ड के साथ जैसे ही वहां पहुंचे और गाड़ी से उतरे, तभी ब्रजेश और नंदू सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पहली गोली पीठ में, दूसरी कमर के ऊपर और तीसरी बांह में लगी. गोलियों से लहूलुहान होकर सूरज बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई.

स्मैक गिरोह चलाने का आरोप, दोनों भाई फरार

मृतक के परिजनों ने नेवालाल चौक निवासी ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि दोनों स्मैक तस्करी का गिरोह चलाते हैं. वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव थे सूरज बिहारी

सूरज बिहारी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे और रील्स बनाने के शौकीन थे. हाल ही में उन्होंने लैंड रोवर कार खरीदकर उसके साथ रील पोस्ट की थी, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार और सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को जी होप हॉस्पिटल से जीएमसीएच पूर्णिया भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: Bihar News: गंगा-गंडक-कोसी-सोन बनेंगी विकास की धुरी, जलमार्गों से बढ़ेगा बिहार का व्यापार

Previous article Jharkhand Civic Elections: झारखंड निकाय चुनाव का हो गया शंखनाद, 23 फरवरी को वोटिंग और 27 फरवरी को काउंटिंग
Next article Ae Dil Hai Mushkil: क्या आपने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नेहा धूपिया को किया नोटिस? एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel