[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया भट्ठा दुर्गाबाड़ी में विविध आयोजनों के साथ संपन्न हुआ बंगला नववर्ष पोहेला बोइशाख

भट्ठा दुर्गाबाड़ी में विविध आयोजनों के साथ संपन्न हुआ बंगला नववर्ष पोहेला बोइशाख

0
भट्ठा दुर्गाबाड़ी में विविध आयोजनों के साथ संपन्न हुआ बंगला नववर्ष पोहेला बोइशाख

मेयर सहित अनेक विशिष्ट लोगों को समिति की ओर से किया गया सम्मानित

पूर्णिया. बंगला नव वर्ष पोहेला बोइशाख को यहां के बंगाली समुदाय के लोगों ने काफी धूमधाम से मनाया. इस दिन सुबह से ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जबकी संध्या में भट्ठा दुर्गाबाड़ी के प्रेक्षागृह में एक रंगारंग कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ रीमा मुखर्जी और आशीष राहा के रवींद्र संगीत से हुआ. इसके बाद इस वर्ष के दुर्गापूजा के अवसर पर सहयोग के लिए मेयर विभा कुमारी, डॉ एके गुप्ता, सिद्धार्थ प्रताप उर्फ रिशी, संजीव किशोर उर्फ छोटू, स्वाति वैश्यंत्री, रूपेश सिंह, रामनाथ मसकरा, सुदर्शन चंद्र दास, सुनील जैजानी, आशीष सनातनी, चंदन कर्मकार सहित 28 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. इसके बाद बंगाल के मालदा से आए सुखमय मजूमदार एवं उनकी टीम के द्वारा रवींद्र संगीत और आधुनिक गीतों को प्रस्तुत किया गया. जी बंगला सारेगामा की प्रतिभागी स्वस्तिका मजूमदार द्वारा प्रस्तुत ”जेते देउ आमाय डेको ना” और ”जेते जेते पथे होलो देरी” ने दर्शकों का मन मोह लिया. दर्शकों के अनुरोध पर स्वस्तिका ने और भी कई गानों की प्रस्तुति दी. इस अवसर पर बंगला समाज के लोगों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए मेयर विभा कुमारी ने कहा कि भट्ठा दुर्गाबाड़ी समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित और सम्मानित हो कर अपने आप को गर्वित महसूस कर रहें हैं. उन्होंने आयोजकों को एक सुंदर कार्यक्रम आयोजित करने के बधाई दी. समिति के सचिव सुचित्रो घोष ने पूर्णिया के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सक्रिय सहयोग के इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन काफी आकर्षक रहा. उन्होंने भविष्य में भी मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन कराए जाने की बात कही. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ अमित भट्टाचार्य, सुदीप मित्रा, बापी दास, गौतम बनर्जी, रोनी भट्टाचार्य सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही वहीं मंच का संचालन सोनाली चक्रवर्ती और श्रवणा सरकार ने की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel