[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया विधायक ने 59 भूमिहीन परिवार को बासगीत पर्चा का किया वितरण

विधायक ने 59 भूमिहीन परिवार को बासगीत पर्चा का किया वितरण

0
विधायक ने 59 भूमिहीन परिवार को बासगीत पर्चा का किया वितरण

पूर्णिया. पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंचल कार्यालय के प्रांगण में भूमिहीन परिवार को बसेरा 2 के अंतर्गत आयोजित सरकारी कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका ने भूमिहीन उनसठ परिवारों को बासगीत पर्चा वितरण किया. पूर्व में 51 परिवार को बासगीत पर्चा वितरित किया जा चुका है. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पांच बुजुर्ग महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार गरीबों की सरकार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार में हर परिवार को सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है. विधायक ने कहा सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमूल-चूल परिवर्तन हुआ है. हर घर में बिजली पहुंची है, मुफ्त राशन मिल रहा है.रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान दिया जा रहा है. नल जल योजना से मुफ्त पानी मिल रहा है. स्कूली बच्चों को मुफ्त किताबें, पोशाक, योवाओ को रोजगार भत्ता ,साइकिल, छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त ऋण की सुविधा मिल रही है. महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. जीविका दीदी लखपति दीदी बन रही है और महिला उद्यमी योजना के तहत उनके खाते में 10,000 की राशि भेजी जा रही है. राजस्व विभाग की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि राजस्व महाअभियान का कार्य तेज़ी से हुआ है और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन की व्यवस्था है. पूर्णिया में खासमहल की ज़मीन का लगान निर्धारण कर रसीद काटी जा रही है. विधायक ने कहा भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देकर सरकार ने उनके हक और अधिकार को उन्हें सौंपने का कार्य किया है . बासगीत पर्चाधारी को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जायेगा. इस अवसर पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष पानो देवी, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, गणेश जी साह, विनोद मेहता, पवन साहनी, जदयू नेता शिवकुमार मंडल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel