[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बनमनखी पुलिस ने जब्त किया डीजे, दो धराये

बनमनखी पुलिस ने जब्त किया डीजे, दो धराये

0
बनमनखी पुलिस ने जब्त किया डीजे, दो धराये

बनमनखी. बीती रात्रि बनमनखी बाजार स्थित रहमान चौक के पास डीजे पर अश्लील गाना बजाने और हुडदंग मचाने पर पुलिस ने नशे की हालत में रूपेश कुमार शर्मा बनमनखी वार्ड 10 तथा डीजे लोड वाहन के चालक रिकाश कुमार धोकरधारा वार्ड 23 को गिरफ्तार किया. पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया. रात्रि के 10:15 बजे एक पिकअप गाड़ी पर डीज साउण्ड बांध कर फुल साउण्ड में अश्लील गाना बजाया जा रहा था. कुछ लोग बीच सड़क पर नाच रहे थे. उसी बीच बनमनखी थाना की गश्ती गाड़ी गुजरी जिसे देखकर नाच रहे सभी लोग वहां से भाग गये. रूपेश व रिकाश को पुलिस ने पकड़ लिया. लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का भी पुलिस ने दोषी पाया है. बॉक्स में मिला नवजात का शव, सनसनी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव बॉक्स में एमरजेंसी वार्ड के वॉशरूम में फेंका हुआ मिला. शव को सबसे पहले महिला सफाईकर्मी और फिर इमरजेंसी वार्ड के अटेंडेंट ने देखा. नवजात के शव को वाशरूम में किसने और कब रखा, इसका पता नहीं चला. नवजात को देखने लोगों की भीड़ मौके पर जुटी गई. घटना को लेकर महिला सफाईकर्मी ने बताया कि सुबह रोजाना की तरह वह एमरजेंसी वार्ड के वॉशरूम की सफाई कर रही थी. उसकी नजर एक डब्बे पर पड़ी. डब्बा खोलते ही उसमें एक नवजात शिशु मृत अवस्था में था, जिसे देखकर उसने अन्य कर्मियों को बताया. जीएमसीएच के उपाधीक्षक भरत कुमार ने बताया कि नवजात शिशु का शव पुलिस को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद तीन दिनों तक सुरक्षित रखा जायेगा. अगर तीन दिनों के अंदर कोई दावा नहीं करने पर उसे दफना दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel