[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया फायर ब्रिगेड ने भवानीपुर में चलाया जागरूकता अभियान, क्लिनिकों की भी हुई जांच

फायर ब्रिगेड ने भवानीपुर में चलाया जागरूकता अभियान, क्लिनिकों की भी हुई जांच

0
फायर ब्रिगेड ने भवानीपुर में चलाया जागरूकता अभियान, क्लिनिकों की भी हुई जांच

भवानीपुर. धमदाहा अग्निशमन कार्यालय की टीम ने सोमवार को भवानीपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान लोगों को आग से बचाव एवं आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई.अभियान का नेतृत्व कर रहे अग्निशमन कर्मी विशाल कुमार राज, संटू कुमार एवं रमेश कुमार चौधरी ने आम लोगों को अग्निकांड से बचाव संबंधी पर्चे वितरित किए तथा आपातकालीन स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करने के लिए विभागीय नंबर उपलब्ध कराया. उन्होंने लोगों से अपील की कि आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि सूझबूझ और हिम्मत से काम लें.कर्मियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 101 अथवा 112 नंबर डायल कर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके. इस दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर रिसाव, घरेलू चूल्हे आदि से लगने वाली आग से बचाव के तरीकों की भी जानकारी दी गई. अभियान के क्रम में अग्निशमन टीम ने मुख्य बाजार स्थित निजी क्लीनिकों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों एवं पैथोलॉजी लैब की जांच भी की. अग्निशमन कर्मियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य है. नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel