मातृ शिशु पोषण अभियान में बेहतर कार्य के लिए हुए पुरस्कृत

भवानीपुर.

By Abhishek Bhaskar | March 25, 2026 7:05 PM

भवानीपुर. जीविका, प्रखण्ड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कार्यालय भवानीपुर में बुधवार को प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक बिनय कुमार की अध्यक्षता में प्रखण्डस्तरीय मातृ-शिशु पोषण पुरस्कार समारोह का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में जीविका भवानीपुर अंतर्गत तीनों संकुल संघ के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय समन्वयक नीरज कुमार, प्रबंधन सूचना प्रणाली कार्यपालक पंकज पोद्दार एवं सौरव कुमार, सामुदायिक समन्वयक आशा कुमारी, अर्चना कुमारी, मास्टर संसाधन सेवी-स्वास्थ्य एवं पोषण पूजा कुमारी एवं सीमा रानी दास, संकुल सहजकर्त्ता मुकेश कुमार, सभी संकुल संघ के सामुदायिक पोषण संसाधन सेवी एवं जीविका दीदी उपस्थिति रहे. समारोह में प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक ने मातृ-शिशु पोषण हेतु उनके भोजन में विविधताओं को अपनाने, पौष्टिक एवं साग-सब्जी का सेवन करने पर बल दिया. सबसे महत्वपूर्ण कार्य अपने आस-पास साफ-सफाई रखना एवं खुले में शौच की रोकथाम हेतु विशेष ध्यान रखने कहा. मातृ-शिशु पोषण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कैडर, संकुल संघ एवं कर्मी को पुरस्कृत किया गया.