त्योहार के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से बचें
रौटा थाना परिसर में आयाेजन
By ARUN KUMAR |
February 23, 2026 7:50 PM
होली व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक
बैसा (पूर्णिया). रौटा थाना परिसर में सोमवार को होली व ईद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में रौटा थाना प्रभाारी कुमार कुणाल सौरव, बीडीओ राजकुमार चौधरी, प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, उप प्रमुख फिरोज आलम, मुखिया प्रतिनिधि जाहिद आलम, मुखिया प्रतिनिधि अतिकुर रहमान और समाजसेवी रघुनाथ भगत सहित शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान थाना प्रभाारी कुमार कुणाल सौरव ने शांति समिति के सदस्यों को सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखते हुए होली का त्योहार मनाने की अपील की. थाना प्रभाारी ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से बचें. उन्होंने शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का निर्देश दिया....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
