[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया बीजेपी सरकार में नौकरी मांगने पर मिलती है लाठी : राजेश यादव

बीजेपी सरकार में नौकरी मांगने पर मिलती है लाठी : राजेश यादव

0
बीजेपी सरकार में नौकरी मांगने पर मिलती है लाठी : राजेश यादव

पूर्णिया. पटना में बीपीएससी टीआरई 4.0 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की घटना पर सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने बिहार सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नौकरी मांगना युवाओं का अधिकार है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय लाठियों से जवाब दे रही है.राजेश यादव ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं. शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने पहुंचे युवाओं पर पुलिस द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर लाठीचार्ज करना और छात्र नेताओं की गिरफ्तारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है. यहां तक कि लड़कियों की भी गिरफ्तारी की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में कई अभ्यर्थियों कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने कहा कि बिहार के युवा रोजगार और भविष्य की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें सिर्फ आश्वासन और दमन दे रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के लिए एक परिवार के वोट की कीमत केवल दस हजार रुपये रह गई है, उससे ज्यादा जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं दिखता.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel