[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को समृद्ध कर रहा है ”कलाकारों का मंच”

जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को समृद्ध कर रहा है ”कलाकारों का मंच”

0
जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को समृद्ध कर रहा है ”कलाकारों का मंच”

पूर्णिया. स्थानीय कलाभवन में मासिक आयोजन ‘कलाकारों का मंच’ कार्यक्रम के जरिये विभिन्न विधाओं के कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिल रहा है. इससे नवोदित कलाकारों को सीखने और अपना हुनर दिखाने का बेहतरीन अवसर भी प्राप्त हुआ है. कला भवन नाट्य विभाग की इस पहल से जिले में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है. इसी क्रम में निर्धारित तिथि को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलाकारों का मंच’ के अंतर्गत भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध चिकित्सक एवं कला भवन प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. डी. राम, समिति सदस्य जयवर्धन सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार एवं नाटककार चंद्रकांत राय, संगीता डांस एंड म्यूजिक स्कूल की सम्पा गांगुली, वरिष्ठ कलाकार वर्णाली मुखर्जी, सुष्मिता भट्टाचार्य, इंद्रकांत झा, कार्यक्रम संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह, नाट्य निर्देशक कुंदन कुमार सिंह, रेणु रंगमंच संस्थान के सचिव अजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ कलाकार अंजनी श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य माधव सिंह भी मौजूद रहे. डॉ. डी राम ने नाट्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा इससे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि कला भवन इस प्रकार के आयोजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा. जयवर्धन सिंह ने इसे डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. इनके अलावा वरिष्ठ साहित्यकार एवं नाटककार चंद्रकांत राय, माधव सिंह आदि ने भी इसे नवोदित कलाकारों के लिए बेहतरीन अवसर कहा. कार्यक्रम के संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह ने सभी अतिथियों और कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि यह मंच विशेष रूप से उन कलाकारों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें प्रस्तुति का अवसर नहीं मिल पाता. उन्होंने कहा कि नाटक, लोक कला, शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत से जुड़े कलाकार इस मंच से जुड़कर अपनी प्रतिभा को नई पहचान दे सकते हैं. रेणु रंगमंच संस्थान के सचिव अजीत कुमार सिंह ने सभी कलाकारों को इस मंच से जुड़ने की अपील की. इस अवसर पर संगीता डांस एंड म्यूजिक स्कूल एवं डेयर टू डांस एकेडमी सहित अनेक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. आयोजन को सफल बनाने में संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह, नाट्य निर्देशक कुंदन कुमार सिंह, वरिष्ठ कलाकार अंजनी श्रीवास्तव, चंदन कुमार, राज रोशन, गरिमा कुमारी, मिताली भौमिक, अदिति कुमारी सहित नाट्य विभाग के सभी कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel