[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया राजपूत टोला मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को एसडीओ को सौंपा आवेदन

राजपूत टोला मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को एसडीओ को सौंपा आवेदन

0
राजपूत टोला मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को एसडीओ को सौंपा आवेदन

बनमनखी . बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 05 राजपूत टोला स्थित मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर स्थानीय वार्डवासियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है. एसडीएम को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या 05 राजपूत टोला की मुख्य सड़क प्राथमिक विद्यालय राजपुत टोला होते हुए जन वितरण प्रणाली विक्रेता दिलीप सिंह के घर के पास से होकर रेलवे स्टेशन तक जाती है.इस सड़क के दोनों किनारों पर पिछले कई वर्षों से अतिक्रमण है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है . स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को काफी कठिनाइ का सामना करना पड़ता है.वहीं जन वितरण प्रणाली की दुकान तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने में भी दिक्कत आती है.आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में मोहन सिंह के घर में आग लगने की घटना के दौरान सड़क संकीर्ण होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी थी, जिससे आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में ग्रामीणों की मदद से आग बुझायी जा सकी. वर्तमान में उक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ है.ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में किसी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न न हो.एसडीएम को आवेदन सौंपने वालों में सुरेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, पिंटू सिंह, जितेन्द्र सिंह, अभय सिंह, विजय सिंह, पिंटू कुमार, संजय पासवान, विजय रजक, मोहन सिंह, कुणाल कुमार, जयप्रकाश सिंह, रवि किशन कुमार राय, मनोज पासवान, ललित कुमार, श्याम ठाकुर, गोपाल कुमार, मदन कुमार, भवेश कुमार, सूरज कुमार सहित कई अन्य स्थानीय ग्रामीण शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel