[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया किसान चौपाल आयोजित कर डिजिटल लेनदेन में सतर्कता बरतने की दी सलाह

किसान चौपाल आयोजित कर डिजिटल लेनदेन में सतर्कता बरतने की दी सलाह

0
किसान चौपाल आयोजित कर डिजिटल लेनदेन में सतर्कता बरतने की दी सलाह

पूर्णिया. आम लोगों में राशि के लेनदेन में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने तथा इनमें बरती जानेवाली सावधानियों को लेकर एसबीआई क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय, पूर्णिया के क्षेत्रीय प्रबंधक, विकास कुमार के दिशानिर्देश पर वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे चलाया जा रहा है. इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक बासुदेवपूर, प्रखण्ड बरहरा कोठी के सौजन्य से वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता औऱ किसान चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कैलू टोला, सुखसेना पूरब पंचायत स्थित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अनिल कुमार भारती के सकारात्मक सहयोग और जिला अग्रणी प्रबंधक मिथिलेश कुमार के मार्गदर्शन में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर सर्वप्रथम सभी उपस्थित किसानों और ग्राहकों का स्वागत किया गया. मिथिलेश कुमार ने केसीसी ऋण और जीविका ऋण पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान, पशुपालक किसानों पर भी चर्चा की. भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक (सेवानिवृत्त) अजय कांत झा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार ने कार्यक्रम में सभी का अभिनंदन करते हुए वित्तीय सह डिजिटल लेनदेन पर ग्रामीणों को जागरुक किया. श्री झा ने बचत करने तथा बजट बनाकर खर्च करने के प्रति लोगों को आगाह करते हुए कहा कि बचाए आज, सवारे कल के साथ साथ बजट बनाए और सोच समझकर ख़र्च करें. उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक का हवाला देते हुए कहा कि आरबीआई कहता है करो सही शुरुआत, बनो वित्तीय-स्मार्ट, छोटी छोटी बचत से बड़ी बचत होती है और बूंद बूंद से ही घडा भरता है. बचत की आदतें सभी को अपनाने की जरूरत है. उन्होंने भी लोगों को डिजिटल लेनदेन करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी किसी को शेयर नहीं करने का सुझाव दिया. कहा किसी तरह के लोभ और लालच मे ना पड़ें, साथ ही किसी प्रकार के भय की स्थिति में भी गोपनीयता बनाए रखें. इस मौके पर लोगों को साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 और लोकपाल टोल फ्री नंबर 14448 की भी जानकारी दी गयी. श्री अमिताभ ने जीविका ऋण पर विशेष जानकारी जीविका दीदी को दिया. कार्यक्रम के अन्त में अनिल कुमार भारती ने सभी का धन्यवाद किया. फोटो. 23 पूर्णिया 5- वित्तीय सह डिजिटल साक्ष्ररता कार्यक्रम में उपस्थित बैँक कर्मी एवं ग्रामीण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel