[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया अपनाइये पीएम सूर्य घर योजना, पाइये महंगे बिजली बिल से छुटकारा

अपनाइये पीएम सूर्य घर योजना, पाइये महंगे बिजली बिल से छुटकारा

0
अपनाइये पीएम सूर्य घर योजना, पाइये महंगे बिजली बिल से छुटकारा

15 अप्रैल को कलाभवन में सोलर मेला का किया जायेगा आयोजन : बागिस

पूर्णिया. महंगे बिजली बिल से राहत दिलाने के मकसद से बिजली कंपनी ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’ को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की जा रही है. 15 अप्रैल को शहर के कलाभवन में सोलर मेला का आयोजन किया जायेगा. इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और उन्हें महंगी बिजली से निजात दिलाना है.

विद्युत कार्यपालक अभियंता बलवीर कुमार बगिस ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री सौर घर योजना के तहत आगामी 15 अप्रैल को विशेष मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में बिजली विभाग के अधिकारी और सोलर पैनल वेंडर मौजूद रहेंगे. जो लोगों को योजना की बारीकियों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे. 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस मेले में उपभोक्ता अपने साथ बिजली का बिल और पहचान पत्र लेकर आ सकते हैं. मेले में ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी. विभाग द्वारा पोर्टल पर तुरंत आवेदन करने में मदद की जायेगी. उन्होंने कहा उपभोक्ता अपनी पसंद के अधिकृत वेंडर से सोलर पैनल लगवाने की बात कर सकते हैं. सोलर पैनल के रखरखाव और इसकी कार्यक्षमता के बारे में इंजीनियरों से सीधा संवाद कर सकते हैं.

सोलर लगाने पर मिलेगी सब्सिडी

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सोलर लगाने के लिए सरकार सब्सिडी भी दे रही है. जो उपभोक्ता बीपीएल श्रेणी के हैं उनके घर मुफ्त में सोलर प्लेट लगाने का प्रावधान है. हालांकि, उनका घर छत वाला होना जरूरी है. 1 किलो वाट के लिए 30 हजार, दो किलो वाट के लिए भी 30 हजार और तीन किलो वाट के लिए 18 हजार रुपये की सब्सिडी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी सोलर प्लेट लगाने के लिए दिए जाते हैं. यह सुविधा सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है.

नये टैरिफ लागू होने से राहत

कार्यपालक अभियंता ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से बिजली बिल के नये टैरिफ लागू हो गये हैं, जो उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा साबित हो रहा है. कार्यपालक अभियंता ने इसकी गिनती समझाते हुए बताया कि नये टैरिफ में स्लैब सिस्टम के बदलाव से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि घरेलू और व्यावसायिक श्रेणियों में अलग-अलग स्लैब को खत्म कर एक समान दर लागू की है. इससे अधिक बिजली खपत करने वालों का बिल पहले की तुलना में कम आयेगा. स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए दिन के समय बिजली इस्तेमाल करने पर 20 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है.

125 यूनिट फ्री बिजली मिलती रहेगी

उन्होंने बताया की भ्रामक खबर फैलायी जा रही है कि मुफ्त की 125 यूनिट बिजली बंद हो गयी है या इसका लाभ नहीं मिलेगा. उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि ऐसे किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें. 125 यूनिट फ्री बिजली मिलती रहेगी. जो पहले बिजली बिल पर सब्सिडी मिलती थी वही मिल रही है. यहां तक कि पहले से उपभोक्ताओं को लाभ ही मिल रहा है. कार्यपालक अभियंता श्री बागिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 1 अप्रैल से लागू रियायती टैरिफ और सोलर योजना का लाभ उठाकर अपने घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनायें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel