[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया स्वास्थ्य व स्वच्छता पर किशोरी-युवतियों को किया जागरूक

स्वास्थ्य व स्वच्छता पर किशोरी-युवतियों को किया जागरूक

0
स्वास्थ्य व स्वच्छता पर किशोरी-युवतियों को किया जागरूक

श्रीनगर. केजीभीकेएलआईसीएचएफएल पूर्णिया परियोजना के अंतर्गत किशोरी व युवतियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को खुट्टी हसेली पंचायत के ग्राम में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान रश्मि कुमारी एएनएम ने किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार ,मानसिक स्वास्थ्य एवं सामान्य बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी . कमलेश कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों को यह भी बताया कि नियमित रूप से नहाना, साफ कपड़े पहनना, हाथ धोना और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है . बीसीएम धर्मेंद्र कुमार ने मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष सत्र में सेनेटरी पैड के सही उपयोग ,समय-समय पर बदलने तथा सुरक्षित निस्तारण के बारे में जागरूक किया . किशोरियों को यह संदेश दिया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की झिझक या भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है . कार्यक्रम में पोषण पर भी जोर दिया गया जिसमें आयरन एवं कैल्शियम युक्त भोजन जैसे हरी सब्जियां दाल फल एवं दूध के सेवन की सलाह दी गई .मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों को तनाव से बचने आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए प्रेरित किया गया. पवन कुमार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किशोरियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की पहल जारी रखी जाएगी. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा उन्हें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलायी गयी. मौके पर कर्णदीप कुमार एपीएम ,सीमा देवी आंगनबाड़ी सेविका, धर्मेंद्र कुमार ग्राम समन्वयक,रूना देवी, आशा गीता गौरव आशा फैसिलिटेटर उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel