[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया गुलाबबाग शिवानी देवी विद्या मंदिर में आचार्य कार्यशाला आयोजित

गुलाबबाग शिवानी देवी विद्या मंदिर में आचार्य कार्यशाला आयोजित

0
गुलाबबाग शिवानी देवी विद्या मंदिर में आचार्य कार्यशाला आयोजित

पूर्णिया. गुलाबबाग के शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, गुलाबबाग में आयोजित आचार्य कार्यशाला का द्वितीय दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीरेंद्र जैन उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रमोहन प्रसाद यादव ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जैन ने आचार्यों को नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ होते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य बनता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य श्री यादव ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं कार्यकुशलता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक होती हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने कक्षाओं में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया. इससे पहले मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र दैनंदिनी, लेखनी प्रदान कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया. सभी आचार्यों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel